Latest Update

भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, लगाए जाएंगे भाजपा के झंडेभाजपा रुड़की जिला प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली,

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की एक संगठनात्मक बैठक जिला पंचायत के रुड़की डाक बंगले पर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के निमित्त रुड़की जिले के दोनों मंडलों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी बूथों व घर पर पार्टी के झंडे लगवाने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारियों को अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने किया। इस अवसर पर शह विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से संगठनात्मक कार्य में लगे हुए हैं। 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार आएगी। पूर्व विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि आने वाले पार्टी की स्थापना दिवस में उनके क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के घर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा।

महेंद्र काला ने कहा कि आने वाले 100वे मन की बात कार्यक्रम के लिए भी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला महामंत्री अरविंद गौतम उपाध्यक्ष, सूर्यवीर मलिक सावित्री मंगला,सोनू धीमान, भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की , जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, नितिन गोयल, जिला कार्यालय प्रभारी डॉ बीएल अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी अजीत सिंह, कुंवरानी देवयानी , चौधरी रविंद्र पनियाला, महेंद्र काला, संजय अरोड़ा, दिनेश पवार, राजपाल सिंह मास्टर नागेंद्र सिंह , मोर्चा के अध्यक्ष अफजल अली, धीरज पाल ,अनीस गोड़,भाजपा रुड़की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी, भाजपा रुड़की पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, भाजपा रुड़की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, पंकज पाल, आदित्य रोड, संजय कश्यप, सुरेश चौधरी, मनोज चौधरी, विवेक चौधरी ,राजीव राणा, सुंदर लाल प्रजापति ,विकास प्रजापति, रुचि सिंह ,योगेश सिंघल, बृजमोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News