Latest Update

रुड़की कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका।ब्राह्मण समाज का एक बड़ा चेहरा हो सकता है भाजपा में शामिल।

समर्थ भारत न्यूज़ (मीडिया प्रभारी मुनीश शर्मा) रुड़की। कांग्रेस के एक बड़े नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैली है सूत्रों की मानें तो गृह मंत्री के साथ एक बैठक हरिद्वार में हुए कार्यक्रम के दौरान हो चुकी है और सदस्यता दिल्ली में ली जाएगी यह भी तय माना जा रहा है। अमित शाह के हरिद्वार दौरे के बाद रुड़की शहर में एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले एक बड़े नेता का भाजपा में जल्द ही शामिल होना बताया जा रहा है सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम के बाद ब्राह्मण समाज के एक बड़े चेहरे की गुप्त वार्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा कराई गई। चर्चा है कि जल्द वह इसी माह में अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ज्वाइनिंग दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा करवाई जाएगी और इसके साथ अहम जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वहीं यह चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैली है तो आगामी निकाय चुनावों में टिकट के दावेदारों में भी हलचल मची हुई है।

अनूप सैनी चीफ़ एडिटर ( समर्थ भारत न्यूज़)

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News