Latest Update

रुड़की की डॉ कल्पना सैनी होगी भाजपा की राज्यसभा सांसद प्रत्याशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री की पुत्री और भाजपा की सक्रिय राजनीति में रही शामिल

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद को भाजपा संगठन ने बड़ी सौगात देते हुए रुड़की निवासी डॉ कल्पना सैनी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई है।उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट खाली हो रही है। इसके लिए चुनाव होना है। भाजपा की ओर से भेजे गए पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी के अलावा स्वराज विद्वान, डा कुंवर पाल सिंह दौलत, श्यामवीर सैनी आदि के नाम बताए जा रहे थे, लेकिन जब सूची घोषित हुई तो डॉ कल्पना सैनी का नाम घोषित कर संगठन ने जनता को हैरत में डाल दिया है। डॉ कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाए जाने से जनपद में खुशी का माहौल है।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News