Latest Update

अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी से मिलती है नेतृत्व क्षमता की सीख विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वार का उद्घाटन किया 

 

रुड़की। देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मधु सिंह ने उनके नाम से एक द्वार का उद्घाटन किया । वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। 

पश्चिमी अंबर तालाब में आयोजित कार्यक्रम उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या द्वारा न्यायप्रिय शासन, सामाजिक सुधार, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, शिक्षा के प्रसार, और भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु किए गए कार्य सर्वसमाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं, जिनके निर्णय आज भी नेतृत्व की मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नारी शक्ति को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी समाज की दिशा बदल सकती है। कार्यक्रम के बाद द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत मधुकर ने किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद चारु चंद्र,भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पार्षद संजीव तोमर,संजय त्यागी,सन्नी नारंग,अवनीश त्यागी,पंकज नंदा,पूजा नंदा,सतीश सैनी,सौरभ सिंघल,विनीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news