Latest Update

केंद्रीय विद्यालय टू में समर कैंप का शुभारंभ 

रुड़की। पी एम श्री के.वि. 2 में शुक्रवार को समर कैंप का शुभारंभ हुआ। 30 मई 6 2 जून तक भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित किए जा रहा है। इस कैंपों में बच्चों को भाषा के साथ-साथ पारंपरिक लोक नृत्य, वेशभूषा, वाद्य यंत्र प्रदर्शन और पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस समर कैंप के उद्घटन समारोह में 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कैंप में गायन, नृत्य, श्रवण कौशल विकास, रोल प्ले, भारतीय मसालों की जानकारी और स्थानीय ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाऐंगी। इसका उद्देश्य बच्चों के सामाजिक, तकनीकी और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है। समर कैंप उद्धाटन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नेत्र सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नई चीजों के सीखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में आत्म-अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना के विकास लिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी आलोक गुप्ता, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संस्कृत पुरुषोत्तम शर्मा, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गणित हरभगवान, प्रथमिक शिक्षिका कंचन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news