Latest Update

युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार के सेक्टर-2 इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी, जहां एक युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कई हिस्सों में बंट गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों को रेलवे लाइन की ओर जाते देखा गया था। लोगों की आंखों के सामने ही हाई-स्पीड ट्रेन के सामने कूदकर युगल ने जीवन समाप्त कर लिया।

सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को सूचित कर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौके से ऐसा कोई दस्तावेज या सबूत नहीं मिला, जिससे मृतकों की पहचान की जा सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव या अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक समर्थन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना अत्यंत जरूरी है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी मानसिक परेशानी की स्थिति में मदद जरूर लें और संवाद बनाए रखें।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news