Latest Update

विधायक प्रतिनिधि शुभम चौधरी ने तीसरी बार प्रचंड जीत पर रुड़की नगर की जनता का जताया आभार… वादा किया जनता के बीच रहकर करेंगे जनता की सेवा

शुभम चौधरी (विधायक प्रतिनिधि, रुड़की) ने कहा कि रुड़की नगर की जनता ने प्रमुखता से देखा है करोना काल में कौन जनता के साथ था और कौन कहां? माननीय प्रदीप बत्रा जी के द्वारा चलाए गए हेल्पिंग हैंड कोविड सेंटर के माध्यम से हजारों लोग स्वस्थ होकर गए और साथ ही विधायक प्रतिनिधि के रूप में शुभम चौधरी ने स्वयं एंबुलेंस चलाकर कोविड मरीज को हायर सेंटर ले गए, शुभम चौधरी जी का कहना है कि यह करने का हौसला बड़े भाई प्रदिप बत्रा जी से ही मिला क्योंकि हमें मानव सेवा माधव सेवा सिद्ध करने का अवसर मिला और साथ ही शुभम चौधरी ने सबसे पहले रुड़की नगर की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया और कहा जीत का श्रेय रुड़की नगर की सम्मानित जनता को जाता है,और कहा कि हमें जीत देकर जो विश्वास रुड़की की जनता ने हम पर दिखाया हैं उस पर हम पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे, पिछले गत वर्षों के प्रारूप के अनुरूप ही विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देंगे और जो रुड़की की जनता ने तीसरी बार हमारे कार्यों पर मोहर लगाते हुए पुनः राजतिलक किया, जो विश्वास आप लोगों ने हम पर जताया है उसे टूटने नहीं देंगे और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को और गति देने का काम करेंगे,

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News