कम पढ़े लिखे लोग बना रहे थे नकली दवा देवबंद। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो दिल्ली की टीम ने दो दिन पहले देवबंद के मंझौल जबरदस्तपुर और उत्तराखंड के भगवानपुर व रायपुर में नकली दवाएं बनाने वाली तीन फैक्टरियों पर छापा मारा था। तीनों जगह से तीन करोड़ रुपये की दवा और आठ करोड़ की मशीनें जब्त की गई थीं। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जो सहारनपुर के अलावा भगवानपुर के रहने वाले हैं। अब तक की जांच में सामने आया कि फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। कोई आठवीं पास है तो किसी ने दसवीं कर रखी है। केवल मोहम्मद आसिफ ने डी-फार्मा कर रखा है, जिसे हर दवा की जानकारी है। आसिफ ही इस गिरोह का मुख्य सरगना है। इसकी निगरानी में ही कच्चे माल से ट्रामाडोल कैप्सूल तैयार किए जाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि उत्तराखंड के कुछ जिलों से कच्चे माल को लाया जाता था। मुस्तफा अली पुत्र भूरा अली निवासी मंझौल जबरदस्तपुर देवबंद – सलमान पुत्र मोहम्मद इनाम निवासी माधोपुर रुड़की जिला हरिद्वार – मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद असलम निवासी गागलहेड़ी – अहसान अली पुत्र नसीम अहमद निवासी बल्ली सहारनपुर – हसीन अली पुत्र यूसुफ अली निवासी भगवानपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation अपने वतन के लिए रवाना हुए पाकिस्तान के जायरीन जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बीती रात्रि 10.00 बजे से 11.00 बजे के मध्य आकस्मिक निरीक्षण किया गया