आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया( उत्तराखंड )के द्वारा आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (उत्तराखंड ) द्वारा आज 23 मार्च 2024 को एक बलिदान दिवस का आयोजन किया गया.. क्यूंकि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम योगदान निभाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आज ही के दिन अर्थात् 23 मार्च (1931) को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी, जिसके बाद देश की स्वतन्त्रता के लिए उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश पर न्योछावर कर दिए थे. बलिदान दिवस के अवसर पर पूरा देश आज अपने वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि दे रहा है।
आज के इस श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधांशु वत्स जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे


















