Latest Update

ऑल इंडिया सैनी सभा की कार्यकारिणी का विस्तार होते ही संगठन में पड़ी फुट।

ऑल इंडिया सैनी सभा की कार्यकारिणी का विस्तार होते ही संगठन में फूट पड़ गई है। पिछली कार्यकारिणी में प्रांतीय सचिव रहे सुभाष सैनी ने संगठन से इस्तीफा प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेज दिया है।विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन नई दल्लिी को मेल से भेजे इस्तीफे में बताया कि रुड़की में बिना विचार विमर्श किए ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला स्तरीय संगठन में ऐसे लोगों को जिम्मेदार पदों पर बैठाया गया है, जिनका पूर्व में संगठन व सैनी समाज के हित से कोई वास्ता नहीं रहा है। कुछ लोगों ने भाजपा में रहते पूर्व मंत्री डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित को कमजोर करने की कोशिश की। सैनी संगठन अब ऐसे व्यक्ति को आगे करके पूर्व मंत्री डॉ. विकसित की पुत्री डॉ. कल्पना सैनी को सम्मानित करवा रहा है।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News