
नारसन। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेडी कलां नारसन में ‘प्रवेशोत्सव’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जोध सिंह पवार (सेवानिवृत शिक्षक) एवं ग्राम प्रधान रजनीश कुमार द्वारा नव-प्रवेशित बच्चों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं उपहार में पेन, पेंसिल,कॉपी एवं टॉफी, मिष्ठान खिलाकर विद्यालय में आज तक प्रवेशित 19 विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक ठाट सिंह,
सहायक अध्यापक मंजु चौहान, गिजाला परवीन, नीलम , मौसम कमलेश, रजत आदि अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।







