Latest Update

प्रवेशोत्सव में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

कलियर । राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर में मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने नवप्रवेशी ुछात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर चार नवप्रवेशी बच्चों का विशेष रूप से सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य श्री मेराज अहमद ने कहा कि “प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह बच्चों के जीवन में शिक्षा के प्रथम चरण को उत्सव के रूप में स्थापित करने का प्रयास है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है।”उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मु. इकराम के कुशल नेतृत्व, ड प्रबंधन एवं उच्च शैक्षिक स्तर की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन, नवाचार एवं शिक्षण गुणवत्ता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिलता है, जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रधानाध्यापक मु. इकराम ने अपने वक्तव्य में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम में शिक्षक संजय वत्स, नितिन कुमार, सुमन चौहान सहित अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित यह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम नवप्रवेशी बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News