
हरिद्वार। आज हनुमान जन्मोत्सव के पवित्र अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट्ट में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके उपरांत हनुमान भक्तों ने हवन यज्ञ कर गांव और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी नित्यानंद स्वामी ने बताया कि सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट एक सिद्ध पीठ है। जहां पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। यह एक बहुत पुराना मंदिर है। जिसमें हनुमान जी की मूर्ति यहां पर कुएं की खुदाई करते समय निकली थी। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी कामना लेकर आते हैं। और हनुमान जी उनकी कामना पूरी करते हैं। इस अवसर पर फकीरचंद वर्मा ,अशोक चौधरी ,धर्मेंद्र चौहान, रेनू चौधरी, चीनू चौधरी ,अमन कश्यप ,योगेश प्रजापति, मनोज चौहान, रविंद्र पंडित, नितिन पंडित,चंद्र किरण सिंह, सागर प्रजापति, शिव चौधरी, आदेश चौधरी, मनोज उर्फ उग्र सैनी, हिमांक सैनी सतबीर चौधरी, योगेंद्र चौहान, चौधरी सत कुमार,यशपन ,राकेश उर्फ कुकू, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की।






