Latest Update

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में डॉ०शाजिया जीनत नाज एडवोकेट व राहत खलील ने निकाली विशाल मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा

रुड़की।केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरुद्ध कांग्रेसियों द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा का आयोजन विधानसभा देवबंद में किया गया,साथ ही मांगे पूरी न होने पर आगामी 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाने के लिए भी चेतावनी दी गई।कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्री डॉ०शाजिया जीनत नाज एडवोकेट व कांग्रेसी नेता राहत खलील ने मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा को नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकाल यात्रा में शामिल कांग्रेसियों नेताओं ने लोगों को मनरेगा योजना के बारे में जागरूक किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर इसका अस्तित्व ही समाप्त करना चाहती है।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज से शुरू मनरेगा संग्राम यात्रा लगातार जारी रहेगी।सरकार से योजना का नाम बदलने के वजह मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की भी मांग की गई।कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा के दौरान सपना सोम,राजपाल कर्नवाल,नानू कश्यप,धर्म सिंह,शाह आलम, युसूफ खलील,नितिन शर्मा,मुकेश,राज कश्यप,अब्दुल्ला कुरैशी,औसाफ मेंबर,अनस बचीटी,अकरम सिद्दीकी,नबील मसूदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news