Latest Update

साधु-संन्यासियों ने गौ माता पर आधारित फ़िल्म गौ दान को देखा

हरिद्वार। आज पेंटागन मॉल रोशनाबाद हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा। इस दौरान भारत माता की जय, गौ माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पिक्चर हॉल गूंज उठा। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोदान फिल्म हमारी संस्कृति और धर्म में श्रेष्ठ माने जाने वाली गाय माता के बारे में बनाई गई फिल्में है। जिसमें बताया गया है कि गाय का पालना और संवर्धन करना हर तरह से लाभकारी है। और हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिस घर में गौ माता का पालन पोषण होता है वहां से रोग दूर रहते हैं। और खुशहाली आती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस फिल्म में बताए गए विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे कि गौ माता का संवर्धन और गौ पालन बढ़ सके। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को इस प्रकार की फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा इस फिल्म को कर से मुक्त किया गया है। जिससे कि आमजन इस फिल्म को देखकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस फिल्म को कर मुक्त करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। और हिंदू धर्म के लोगों ने समय-समय पर गाय की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। आज आवश्यकता है कि गाय का संवर्धन और पालन पोषण बढ़ना चाहिए। उन्होंने गोदान फिल्म में दिखाए गए दृश्य को वास्तविकता से संबंधित बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती है इस तरह से गौ माता का दूध सभी प्राणियों का पालन पोषण करता है। उन्होंने कहा कि गौ माता पूजनीय है इस प्रकार की फिल्मों से आमजन को गाय माता और हिंदू धर्म के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की फिल्मों से सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार और प्रसार होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रकार की फिल्म को देखने का आह्वान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला महामंत्री संजीव चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान, विशाल गर्ग,अभिनव चौहान ,तेलुराम प्रधान, उज्ज्वल पंडित ,प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा ,रेशु चौहान ,धर्मेंद्र चौहान अरविंद कुशवाहा, जसवीर बसेड़ा,उमेश पाठक, मनोज शर्मा , देवेन्द्र चौधरी,मनोज गौतम, रितु ठाकुर, देवेंद्र चौधरी, गुड्डी कश्यप, कैलाश भंडारी , सुशील पवार, संजीव कुमार,पंकज बागड़ी ,प्रताप प्रधान,बिन्दर पाल,वासु पाराशर,सूबे सिंह, नागेंद्र राणा,मोनू त्यागी ,अमित चौहान सहित सैकड़ो साधु सन्यासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news