Latest Update

कांग्रेस द्वारा देहरादून में आगामी 16 फरवरी को होने वाले घेराव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने की रुपरेखा तैयार

रूड़की।जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई तथा अनेक वक्ताओं में अपने सुझाव रखे।बैठक में सर्वसम्मति से प्रातः आठ बजे रामपुर मंडी तिराहे से जाना निश्चित हुआ तथा साढ़े आठ बजे भगवानपुर टोल पर सब लोग इकट्ठा होकर देहरादून के लिए राजभवन घेराव कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे।जिला कांग्रेस प्रोटोकॉल पोस्टर जारी करेगी,जिसे सभी वाहनों पर लगाया जाएगा।इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि वह अपने समर्थकों सहित रैली के लिए प्रस्थान करेंगे।इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।जनता परेशान है।महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नहीं है तथा राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।बेरोजगारी चरम पर है।मनरेगा को खत्म किया जा रहा है।इन्हीं सब कारणों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजभवन घेराव कार्यक्रम किया जा रहा है,जिसमें रुड़की से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि आरईएस,बिजली विभाग,चकबंदी विभाग,जल संस्थान,नगर निगम रुड़की तथा अन्य सभी विभागों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।जनता स्वयं को असहाय महसूस कर रही है और कांग्रेस ने ठान लिया है कि वर्ष 2027 में सत्ता में आकर जन-समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा।पूर्व राज्य मंत्री राव शेर मोहम्मद ने कहा कि वह अपने समर्थकों सहित देहरादून के लिए रवाना होंगे और आज समय आ गया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करें।उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के नेतृत्व में देहरादून कूच करें।जिला हरिद्वार बूथ कमेटी के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र मनिनवाल प्रजापति ने भी सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि वह अपने साथ सैकड़ो समर्थकों को लेकर देहरादून कूच करेंगे।उन्होंने बेहद तीखे सवाल वर्तमान सरकार पर दागे और सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए।युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि वह पूरे जोर-शोर के साथ देहरादून अपने साथियों के साथ कुछ करेंगे और रुड़की के समस्त कांग्रेस जन महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में देहरादून पहुंचेंगे।इस अवसर पर अरविंद प्रधान,डॉ०हरविंदर सिंह,भूषण त्यागी, श्रीगोपाल नारसन,रिजवान अहमद,नीरज सैनी,मोहित त्यागी,नितिन त्यागी,ओमवीर सिंह मलिक,राजा चौधरी,डॉक्टर इरशाद,डीपी गुप्ता,वैभव सैनी,संजय गुड्डू, मदनपाल सिंह भडाना,डॉक्टर अता उर रहमान,नवीन जैन,गौरव प्रधान,मिंटू कुमार,नंदलाल यादव,सुनील कुमार शर्मा,मोहसीन गौड़,डॉक्टर जय कुमार शर्मा,सुभाष चंद्र शर्मा,युवा नेता ओवैस अंसारी,नदीम अहमद,गुलशन नंबरदार,बासित अली,प्रवेज अहमद,नासीर अहमद,पं०वीरेंद्र शर्मा,नूर आलम,सरदार जसबीर सिंह,मकसूद हसन,विकास सैनी,अभय सिंह सैनी,सचिन वर्मा,अनिल पुंडीर,राव शाहनवाज खान,इरफान अंसारी,रामकुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news