
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को राजकली धर्मशाला में एक भव्य ‘व्यापारी संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए ‘बजट 2026’ की बारीकियों से व्यापारियों को अवगत कराना और उनकी शंकाओं का समाधान करना था।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) सौरभ भूषण शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, “बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार ने इस बजट में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में सुगमता) पर विशेष ध्यान दिया है। कर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र के लिए दी गई राहत से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को नई ऊर्जा मिलेगी। यह बजट व्यापारियों के मान-सम्मान और समृद्धि को सुनिश्चित करने वाला है।”

इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की रक्षा बजट में वृद्धि करना आज प्रत्येक देश की जरूर बन गई है क्योंकि वैश्विक स्तर पर आज चारों तरफ माहौल युद्ध का बना हुआ है अतः प्रत्येक देश को अपनी तैयारी पूरी करनी होगी साथ ही उन्होंने कहा की हमारी सरकार को इस देश में इनकम टैक्स पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए क्योंकि जीएसटी आने से पहले सरकार ने वादा किया था कि पूरे देश में एक ही टैक्स रहेगा सभी टैक्सों को मिलाकर एक टेक्स कर दिया जाएगा और वैसे भी आज देश की समस्या काला धन है और अगर हम इनकम टैक्स को खत्म कर देते हैं तो वह काला धन बाहर निकाल कर बाजार में आएगा जिससे बाजार में बढ़ोतरी होगी और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही जो सरकार फ्री में लोगों को पैसा अनाज आदि बात कर व्यापारियों के टैक्स का दुरुपयोग कर रही है उसको खत्म करके व्यापार एवं नौकरियों पर ध्यान देना चाहिए

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर एवं प्रदेश संगठन मंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि बजट पूरे देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है इससे निःसंदेह देश की सुरक्षा बढ़ेगी एवं बाजार में व्यापार भी बढ़ेगा
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रमोद रस्तोगी ने कहा की आज समाज की जरूरत एक देश एक टेक्स है व्यापारियों पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लाद दिए गए हैं इनको खत्म करके इनका सरलीकरण किया जाना चाहिए
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल ने बजट के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट 2026 में डिजिटल ट्रेड फैसिलिटेशन और कर निश्चितता (Tax Certainty) के माध्यम से मुकदमों में कमी लाने का प्रयास किया गया है। व्यापारियों को जीएसटी और आयकर में मिलने वाली नई छूटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
संवाद सम्मेलन के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने बजट से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री रजनीश गुप्ता, जिला मंत्री अनूप राणा, रमन वर्मा, देवेंद्र वर्मा नारसन, आदित्य शर्मा, सचिन सिंघल मंगलौर, अनूप बंसल, राकेश रोडिया जिला उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, जिला महामंत्री महिला विंग रश्मि चौधरी, मीनू श्री, नगर अध्यक्ष भगवानपुर भूपेंद्र सिंघल, नगर महामंत्री भगवानपुर सुमित शर्मा, नगर महामंत्री मंगलौर आकाशदीप गौतम और भारी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।





























