Latest Update

बहुउद्देशीय मंगलौर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति पर नीलम निर्विरोध संचालक निर्वाचित

मंगलौर। बहुउद्देशीय मंगलौर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति लिo के निर्वाचन क्षेत्र मुण्डलाना प्रथम की रिक्त हुई संचालक की सीट पर हुई नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने आज नीलम पत्नी अमरजीत निवासी मुण्डलाना को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित किया, निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने बताया कि नवंबर में हुई चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन क्षेत्र मुंडलाना प्रथम से निर्वाचित हुए संचालक सुरेशपाल का निधन होने के कारण रिक्त हुई सीट पर नामांकन प्रक्रिया में एक ही नामांकन नीलम पत्नी अमरजीत निवासी मुण्डलाना द्वारा दाखिल किया गया, एक ही नामांकन दाखिल होने पर आज नीलम पत्नी अमरजीत निवासी मुण्डलाना को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित किया गया, इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक अजय कुमार, चेयरमैन अवनीश सिंह, वाईस चेयरमैन सन्नी कुमार समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news