Latest Update

कुख्यात विनय त्यागी पर गोलीबारी करने के आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विनय त्यागी को पेशी पर ले जाने वाले एक दरोगा और दो सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है।

लक्सर में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी के ऊपर बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली चला दी थी जब उसे रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी पर पुलिस लेकर गई थी। घटना के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और 24 दिसंबर को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है। आरोपियों के नाम सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त) और अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष बताए गए हैं। आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

पेशी के दौरान फायरिंग की गंभीर चूक,एक दरोगा व दो कांस्टेबल निलंबित.

रुड़की। लक्सर क्षेत्र में मुलजिम पेशी के दौरान हथियार बंध अभियुक्तों द्वारा पुलिस वाहन पर गोली चलाते हुए मुलजिम विनीत त्यागी पर गोली मारी गई थी। उक्त घटना क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही के दृष्टिगत प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक एवं दो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दिए गए हैं।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS