Latest Update

भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष कुनाल सचदेवा जी के निवास स्थान पर स्वागत कार्यक्रम रखा

ब्राजील डेफ ओलंपिक से गोल्ड हासिल करने वाले अभिनव देशवाल और कांस्य पदक हासिल करने वाले शौर्य सैनी का भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष कुनाल सचदेवा जी के निवास स्थान पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें दोनों बच्चों को उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी गयी

मंडल अध्यक्ष कुनाल सचदेवा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की दोनों बच्चों ने हमारे देश के साथ साथ हमारे शहर का भी नाम रोशन करा है और सभी लोगो को इन्हे प्रोत्साहित करना चाहिए।

साथ में प्रखर शर्मा जो हाल ही में स्टेट चैंपियन बने है उनको भी सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

साथ में जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री दीपक प्रजापति, मंडल मंत्री कुशाग्र गर्ग और आदित्य सैनी, सदस्य वंश धीमान, संजीव राणा, मनोज शर्मा एवं समस्त सचदेवा परिवार मौजूद रहा।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News