भाजपा जिला कार्यालय रुड़की का भव्य उद्घाटन 18 अक्टूबर को, *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे* *शिरकत* – *डॉ मधु सिंह* 

रुड़की, 18 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी रुड़की जिले के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है, जब लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यालय रुड़की का भव्य उद्घाटन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजय जी, सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी एवं श्री नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, तथा जिले के सभी विधानसभा प्रत्याशी, राज्य मंत्री, एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में हवन पूजन से किया जाएगा, जिसके पश्चात विधिवत उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। उद्घाटन के उपरांत आयोजित सभा को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी संबोधित करेंगे

 

इस अवसर पर रुड़की जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, बूथ अध्यक्ष सहित गणमान्य एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व विधायक, पूर्व राज्य मंत्री, तथा प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना तथा जनता तक भाजपा के सेवा एवं विकास संकल्प को सशक्त रूप से पहुंचाना है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने बताया कि रुड़की जिले के लिए यह कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा केंद्र का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नवनिर्मित कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि यह जनता से संवाद और सेवा कार्यों के संचालन का मुख्य स्थल भी रहेगा।

 

कार्यक्रम की सभीलो तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उद्घाटन को लेकर भारी उत्साह है। इस अवसर पर प्रदेश और जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

 

यह भव्य आयोजन रुड़की जिले में भाजपा संगठन की शक्ति, एकता और समर्पण का प्रतीक बनेगा।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news