Latest Update

रादौर, 10 अक्टूबर: हरियाणा सरकार संतों व महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रही है।

रादौर, 10 अक्टूबर: हरियाणा सरकार संतों व महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में महाराजा शूरसैनी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह सोमवार 16 नवंबर को नई अनाज मंडी नारनौल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी भाग लेंगे। इससे पहले सरकार द्वारा ऐसे समारोह कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार में आयोजित किया जा चुके हैं। अब सरकारी द्वारा नारनौल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जायेगा।  

रादौर – जानकारी देते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news