Latest Update

रुड़की आदर्श नगर बस्ती की विवेकानंद शाखा द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व।

आज रुड़की की आदर्श नगर बस्ती की विवेकानंद शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित किए जाने वाले पर्वों में से एक गुरु पूर्णिमा का पर्व आदर्श नगर के सेलिब्रेशन बैंकट हॉल में मनाया गया।

जिसमें आदर्श नगर बस्ती में रहने वाले स्वयंसेवकों ने गुरु पूर्णिमा के पर्व के विषय में संपर्क सह नगर संपर्क प्रमुख श्री कुलदीप जी भाई साहब के द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों को बड़ी गहनता से सुना गया। कुलदीप जी भाई साहब ने बताया कि व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है अनादि काल से किसी भी सफल व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी न किसी गुरु का विशेष महत्व है अगर महाभारत काल की बात की जाए तो श्री कृष्ण भगवान के गुरु संदीपनी ऋषि अर्जुन के गुरु द्रोणाचार्य रामायण काल में श्री राम भगवान के गुरु वशिष्ठ एवं विश्वामित्र वीर शिवाजी की गुरु उनकी माता जीजाबाई और जितने भी महापुरुष इस पृथ्वी पर हुए हैं सभी की सफलता के पीछे किसी न किसी गुरु का विशेष महत्व रहा है इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर इस पावन पर्व को मानता है। तथा कहीं ना कहीं यह पर्व व्यक्ति विशेष की सफलता के साथ-साथ संगठन को भी प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर पवित्र भागवत ध्वज को गुरु मानकर पुष्प अर्पित किए गए तथा संघ की रीति नीति के अनुसार पावन पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर सह नगर संपर्क प्रमुख कुलदीप जी, सह नगर कारवा अमरीश जी, विवेकानंद शाखा के करवा नवीन जी, बस्ती प्रमुख अश्वनी जी, सह नगर बस्ती प्रमुख, धर्मवीर जी, मुख्य शिक्षक मुनीष जी, ध्वज प्रमुख सुभाष जी, सेवा प्रमुख सचिन जी, गुड्डू जी, महेश्वर प्रसाद जी, सोनू जी ,आकाश जी ,धीर सिंह जी, जसवीर जी, बृजेश त्यागी जी, सहित अनेक बाल स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS