Latest Update

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट रुड़की आज गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में 10 जुलाई 2025 दिन बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट रुड़की
आज गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में 10 जुलाई 2025 दिन बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वराय गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु ही मनुष्य को परम ब्रह्म की तरफ ले जाया करते हैं संसार में गुरु से बढ़कर कुछ भी नहीं है। बालक का प्रथम गुरु उसकी माता हुआ करती है। दूसरा गुरु पिता तत्पश्चात शिक्षा देने वाला गुरु गुरु ही पशु से मनुष्य बनाया करते हैं। संसार में कई प्रकार के गुरु हुआ करते हैं गुरु वह शख्सियत है कि संसार में आप सर उठा करके चल सकते हैं। हर मनुष्य का यह कर्तव्य बनता है कि अपने गुरु को सम्मान दें। उनका आदर करें। आज मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी को अपना गुरु मानते हुए उनका पूजन किया। तत्पश्चात गंगा माता का पांच अमृत से स्नान कराया गया। गंगा पूजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ आरती तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
उपस्थित भक्तगणों में अध्यक्ष सुभाष ,सरीन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रमोद जोहर ,अरविंद कश्यप, प्रदीप परुथी, विजय शेट्टी,पंडित राम गोपाल पाराशर, पप्पू कश्यप, लव कुश पाराशर, नीता गोयल ,सरिता गोयल ,बाला राजकुमारी ,दीक्षा धारा चांदनी आशीष सरल रेखा सतीश कुलदीप सैनी सूर्यकांत सैनी मंदिर के अध्यक्ष सुभाष शरीन रश्मि चौधरी।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS