
रुड़की, बताते चलें कि आगामी कुछ समय में मौसम विभाग के अनुसार बरसात का मौसम शुरू होने जा रहा है ऐसी स्थिति में रुड़की के हालात बाद से बत्तर हैं।
और देखा जाए तो रुड़की के कृष्णा नगर के हालात के विषय में आप सभी लोग जानते हैं। यह वही क्षेत्र है जो लगभग पिछले 14 -15 सालों से जल भराव का दंश झेल रहा है। अभी कुछ ही समय पहले की घटना है इसी क्षेत्र में एक बच्ची जल भराव के कारण डूब कर जान गंवा बैठी थी। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह कृष्णा नगर की गली नंबर 16 की है। और यही हालत लगभग कृष्णा नगर की सभी गलियों के हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि शासन व प्रशासन को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। सभी मौन है। और अगर यही हालात रहे तो आने वाला समय कृष्णा नगर के लिए बहुत ही विकट होने वाला है। आपको बताते चलें नगर निगम चुनाव के समय भी कृष्णा नगर निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। तथा सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। परंतु उस समय जनप्रतिनिधियों द्वारा व प्रशासन द्वारा कृष्णा नगर निवासियों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही जल भराव की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। परंतु चुनाव होने के पश्चात इतना समय बीत चुका है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि का इस और ध्यान नहीं है जनता त्रस्त है और शासन और प्रशासन मस्त है। क्या कोई बता सकता है कि कृष्णा नगर की जनता का क्या कसूर है? क्या कभी इस समस्या का समाधान हो पाएगा? या फिर स्थिति जस की तस् बनी रहेगी। पूछता है रुड़की।
