आओ मिलकर योग करे एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग बना 2025 की थीमः क्रांतिकारी शालू सैनी

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मेरठ रोड स्थित कम्पनी गार्डन में अर्न्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गत 15 जून से 21 जून तक योग पखवाडा शुरू किया गया हैं। गुरूवार को इस योग दिवस में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया और योग करते हुए अनय प्रतिभागियों को योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी और सभी से योग से जुडने और योग को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस दौरान साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि आज हमारे योग और पारंपरिक चिकित्सा के बारे में पूरी दुनिया में जिज्ञासा बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि 2025 के अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी जो देश वासियों को योग के प्रति आकृषित कर रही हैं। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। उन्होंने कहा कि यह दिन एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। उन्होने कहा कि फिटनेस के साथ-साथ गिनती करना भी एक आदत बनती जा रही है, उन्होंने लोगों के ऐसे उदाहरण दिए, जिसमें वे एक दिन में उठाए गए कदमों, खपत की गई कैलोरी और बर्न की गई कैलोरी की संख्या पर नजर रखते हैं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news