रोटरी क्लब रुड़की के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह ने की क्लब के कार्यों की समीक्षा,एसपी देहात सहित सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का किया सम्मान

 

रुड़की।रोटरी क्लब रुड़की में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह ने रोटरी क्लब रुड़की का आधिकारिक दौरा किया।इस दौरान उन्होंने क्लब के सदस्यों से मुलाकात की और वर्ष भर में पूरे किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की,साथ सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कई महानुभावों का उनके द्वारा सम्मान किया गया।गवर्नर राजपाल सिंह ने रोटरी क्लब द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उल्लेख क्लब के द्वारा कृत्रिम अंगदान,पिंक टॉयलेट निर्माण,स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा,सेनेटरी नैपकिंस वितरण का कार्य समय-समय पर किया जाता है,इनके अलावा समाज में सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने व क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के तालाब के प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया।होटल सचिन इंटरनेशनल में आयोजित इस समारोह में एसपी

देहात शेखर चंद्र सुयाल,क्रांतिकारी शालू सैनी,मोनू जलवीर, समाजसेविका पूजा गुप्ता व शायर अफजल मंगलौरी आदि का सम्मान किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,क्लब अध्यक्ष वंदना मोहन,सचिव अलका मित्तल,सुभाष सरीन,हर्ष प्रकाश कला,गगन सरीन,निधि शांडिल्य,प्रेम सारिन,स्मिता आर्या,वीरेन्द्र जैन,संजीव सैनी,राजेश चंद्रा,राजीव गोयल,तरुण सिंघल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news