Latest Update

हर मिलाप धर्मशाला में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया

रुड़की। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक एवं पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने यह संकल्प लिया कि पूरे हिंदुस्तान में हर जिले में हर कस्बे में हर गांव में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का लक्ष्य सरकार को 1 लाख ब्लड यूनिट डोनेट करने का है। कैंप 14 जून से शुरू हुए कैंप और 6 जुलाई तक चलेंगे।। पूरे हिंदुस्तान में जो आई०वी०एफ० का नेटवर्क है उसमें बहुत उत्साह है हर जिले में कल से कैंप स्टार्ट हो गए हैं। जो की आहिस्ता आहिस्ता लग रहे है । इसी क्रम में आज रुड़की में आईवीएफ की टीम ने यह कैंप हरमिलाप धर्मशाला में लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक माननीय प्रदीप बत्रा जी रुड़की मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल जी सीएमएस श्री संजय कंसल जी ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया

आज के रक्तदान शिविर में दीपक मित्तल, नितिन गोयल, कविश मित्तल, चैरभ जैन, विभोर अग्रवाल, रामगोपाल कंसल, अनूप बंसल, कुशाग्र गर्ग, आकाश गोयल, हिमांशु शर्मा आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news