आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है भारत:दुष्यंत गौतम

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने को आज सिविल लाइन मंडल में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

संकल्प सभा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों, योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना रहा। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि “विकसित भारत का अमृत काल” भाजपा की दूरदर्शिता और संकल्पबद्ध शासन का परिचायक है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने न केवल देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग के लिए ठोस और प्रभावशाली योजनाएं भी लागू कीं। डॉ. मधु सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” आज जमीनी स्तर पर देखने को मिल रही है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल योजना जैसी योजनाओं ने आमजन को सीधा लाभ दिया है।

शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रुड़की विधानसभा में भी विकास के कई कार्य भाजपा शासन में संभव हुए हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को दुगुना किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहे हैं।

सभा में राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल ,मुख्य वक्ता के रूप में, देवी सिंह राणा, प्रवीण संधू,सोनू धीमान, भीम सिंह, सावित्री मंगला, प्रदीप पाल, सतीश सैनी, गीता कार्की, संजय अरोड़ा, पंकज नंदा, राजेश सैनी पवन तोमर, दिनेश कौशिक, धीर सिंह, प्रवीण राणा, राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सचिन पंवार, अमित प्रजापति, प्रिया पेगोवाल,आदर्श गुप्ता ,आलोक गौतम, अजय टॉक, अवनीश शर्मा, कदम सिंह, कुनाल सचदेवा, वेद टेक वल्लभ, गगन सरीन,आशुतोष सिंह, दाता राम, बृजेश त्यागी, धीरज पाल, विवेक चौधरी, नवनीत शर्मा संजय त्यागी, मुकेश अग्रवाल , यजुर प्रजापति,आकाश जैन ,राजन गोयल भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी और मंडल महामंत्री ने किया और सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे और अगले चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज