Latest Update

प्रकाशनार्थ   *उत्तराखंड के विकास में इंदिरा हृदयेश का अभूतपूर्व योगदान – राजेंद्र चौधरी*   *अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को मौन श्रद्धांजलि* 

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व नेताप्रतिपक्ष/ मंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई।

इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा हृदयेश को स्मरण करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उनका उत्तराखंड के विकास में बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास की गंगा बहाने का काम किया था जो आज ठप्प पड़ा है ओर जनता उन्हें याद कर रही है।

प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री के रूप में शानदार ओर निष्पक्षता से सभी क्षेत्रों का विकास किया था और एक बेहतरीन व्यवहार कुशलता के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर अहमदाबाद विमान हादसे में सभी मृतकों को मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, विक्रांत पुंडीर, आशीष सिंह, पंडित नरेंद्र शर्मा, विजय परमार, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news