Latest Update

लीची के बगीचे में युवक से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान चिन्हित कर वीडियो में दिख रहे 03 आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोचा

मंगलौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए युवक को पेड़ पर बांधकर उससे मारपीट की जा रही थी। 

वायरल वीडियो कस्बा मंगलोर के पास का होने की बात प्रकाश में आने पर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों को चिन्हित करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लिया। अपने कृत्य के लिए क्षमा याचना कर रहे तीनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

पकड़े गए आरोपित माजिद पुत्र जाहिद,इरफान पुत्र सुलेमान व कैफ पुत्र लईक निवासी मोहल्ला इस्लामनगर का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news