Latest Update

कर्मचारियों ने अपनी चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

रुड़की। चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मांगों के संबंधी ज्ञापन भी कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को दिया। बाद में और मेयर और नगर आयुक्त ने कमर्चारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। 

नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान नगर निकाय महासंघ के अध्यक्ष धन प्रकाश शर्मा ने कहा अपनी मांगों को लेकर वह लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हुआ। अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सनाती बिरला ने बताया कि इस कारण गुरुवार अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है और मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान मौके पर पहुंची महापौर अनीता अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने उनकी समस्याएं सुनी। इसके साथ ही हड़ताल खत्म करने की बात की। वहीं मेयर अनीता अग्रवाल उनके प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश तिवारी कर्मचारियों को मनाने में कामयाब रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय समस्याओं के समाधान का काम होगा वहीं अन्य समस्याएं शासन को भेजी जाएंगी। कर्मचारियों में मोहम्मद कय्यूम, राजीव भटनागर, मोहन सिंह, प्रदीप मधवाल, राहुल, दिनेश, सुरेश, विनोद डोगरा, महेश, कंवरपाल, मदन, रवि चौटाला, अजहर, अमजद आदि लोग शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news