Latest Update

रुड़की। सलेमपुर राजपूतान में प्राकृतिक योग शक्ति संस्था एवं भूमिया खेड़ा चेरीटेबल ट्रस्ट मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में योगाचार्य रामकुमार चौहान के कुशल मार्गदर्शन में 21 दिवसीय योग शिविर का आयोजन भूमिया खेड़ा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। 

रुड़की। सलेमपुर राजपूतान में प्राकृतिक योग शक्ति संस्था एवं भूमिया खेड़ा चेरीटेबल ट्रस्ट मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में योगाचार्य रामकुमार चौहान के कुशल मार्गदर्शन में 21 दिवसीय योग शिविर का आयोजन भूमिया खेड़ा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। 

शिविर के आज छठे दिन लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि आज के माहौल में जब तनाव, अवसाद, गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं ऐसे में योग ही ऐसा माध्यम है जो हमें “करो योग- रहो निरोग” के रास्ते पर लेकर जाता है‌। सैनी ने इस मौके पर शिविर के दौरान सुंदर व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों व आचार्य रामकुमार चौहान की भूरि भूरि प्रशंसा की।

योगाचार्य रामकुमार चौहान ने बताया कि हर बीमारी का इलाज योग में है सर्वाइकल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियां प्राणायाम व आसनों से दूर हो सकती हैं । उन्होंने कहा कि योग सिर्फ आसन ही नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है योग तन और मन दोनों को सशक्त बनाता है। रोज सुबह गांववासियों की जागरूकता का दृश्य एक क्रांति की ओर संकेत कर रहा है । शिविर में हर रोज सर्व समाज के प्रतिष्ठित व जागरूक महिला, पुरुष युवा जुड़ रहे हैं। शिविर की शुरुआत में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सुभाष सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 इस मौके पर शिविर में मंदिर समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी सुरेश सैनी, इसम सैनी, नाथीराम सैनी, शिवम पाल, अंग्रेज पाल, अजब सिंह, प्रवेश धीमान राहुल सहित सैकड़ों जिम्मेदार महिला, पुरुष तथा छात्र-छात्राओं ने शिविर में भाग लेकर योग किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news