
युवा टीम द्वारा आज वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर युवा नेता हिमांशु सैनी ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है यह हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है पर्यावरण हमारे आसपास का परिवेश है जिसमें जीव जंतु, पेड़ पौधे, जल वायु सब कुछ शामिल है। ये जीवनदायनी है। हालांकि गलत तरीके से इसका दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जन जीवन मुश्किल में है ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए और जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। किसी एक प्रयास से ये संभव नहीं, इसलिए सबकी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करें। ये प्रेरणा आप सभी को विश्व पर्यावण दिवस के जागरूकता संदेश भेज कर दे सकते हैं यहां आज के खास अवसर पर पर्यावण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु कुछ जागरूकता संदेश और शुभकामना वॉलपेपर दिए जा रहे हैं जो आप दोस्तों, करीबियों और परिचितों को भेज सकते हैं।इस अवसर पर रवि संदल, प्रशांत दुबे, अभिषेक,हर्ष सैनी,कणिक सैनी,नक्श सैनी,नीरज सैनी आदि उपस्थित थे






























