
रुड़की। जाट समाज समिति की बैठक प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें संगठन से जोड़ने की बात कही और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
रुड़की बोट क्लब स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश और जिले की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने के साथ नई समिति के लिए चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन की प्रकिया की गई जिसमें रामपाल सिंह पंवार को प्रदेश अध्यक्ष,रॉबिन चौधरी जिलाध्यक्ष,महेश वर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रहलाद सिंह कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह तोमर को महासचिव चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसका समाज होता है और समाज को जोड़कर रखना एवं उसके हित में कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह,विजेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विवेक चौधरी, सुरेश मलिक, राजकुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, ललित दहिया, सुमित चौधरी, हरिओम, साहिल, अर्पित,वंश चौधरी, राकेश कुमार, अमर पवार, चंद्रपाल सिंह,विजेंद्र सिंह, कुंवर पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
