Latest Update

महापौर अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया

हरिद्वार। आज हरिद्वार हेलीपैड पर रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रुड़की नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों और महापौर द्वारा शुरू की गई “रुड़की गंगा आरती” की निरंतरता की विशेष सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महापौर अनीता अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में जिस संकल्प और समर्पण के साथ नगर के विकास को गति दी है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने रुड़की गंगा आरती की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि यह न केवल शहर की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य कर रही है, बल्कि नगरवासियों को आस्था और एकजुटता का संदेश भी दे रही है। महापौर अनीता अग्रवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को रुड़की नगर निगम की प्रमुख उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और समर्थन उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है, और यह ऊर्जा उन्हें जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री और महापौर की यह भेंट नगर के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो यह दर्शाती है कि राज्य सरकार और स्थानीय निकाय मिलकर नगर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रुड़की में विकास, आस्था और जनसेवा का समन्वय, महापौर अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रहा है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news