Latest Update

सुकरासा पुल स्वीकृति पर सीएमधामी का अभिनंदन किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में पथरी क्षेत्रवासियों ने गणेश मूर्ति देकर किया अभिनंदन

हरिद्वार। सुकरासा नदी के पुल के लिए प्रशासनिक और बजट की स्वीकृति पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के निवासियों ने हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित में हर कार्य होगा।  

रविवार को कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में पथरी क्षेत्र में सुकरासा नदी के पुल की स्वीकृति पर गणेश जी की मूर्ति स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनहित में हर कार्य शीघ्रता के साथ होगा। कोई भी क्षेत्र हो वहां के निवासियों की समस्याओं को देखते हुए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पुल का निर्माण मजबूती और मानकों के साथ होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ सभी क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सुकरासा नदी के पुल के बनने से अनेकों गांवों का जनसंपर्क आसान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और जनहित के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। जनता को सिर्फ अपनी समस्या उन तक पहुंचानी है, जिस पर तत्काल अमल होता है।  

इस मौके पर उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, अंकित चौहान, सतीश कुमार प्रधान, शुभम चौधरी, श्रवण चौहान, सौरभ शर्मा, सचिन चौहान, नीरज सैनी, आदेश सैनी, मंजीत कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन चौहान, राजकुमार चौधरी, दिनेश चौहान, रमेश ममगई, जर्नल सिंह, ब्रहमपाल कश्यप आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news