Latest Update

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड NMOPS की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर उत्तराखंड के जलियांवाला बाग कांड यानी तिलाड़ी कांड की बरसी पर एन एम ओ पी एस जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी द्वारा गांधी वाटिका रुड़की में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड NMOPS की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर उत्तराखंड के जलियांवाला बाग कांड यानी तिलाड़ी कांड की बरसी पर एन एम ओ पी एस जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी द्वारा गांधी वाटिका रुड़की में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं शिक्षकों द्वारा तिलाड़ी कांड में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि तिलाडी कांड हमें अपने अधिकारों के प्रति संघर्ष करना सीखाता है । जिस प्रकार वर्तमान में शिक्षक कर्मचारी अपनी सामाजिक सुरक्षा रूपी पेंशन , ओपीएस के लिए संघर्षरत हैं । कार्यक्रम का संचालन जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर एवं जनपद मंत्री दीपक चौहान द्वारा संयुक्त रूप किया गया ।

जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी द्वारा जानकारी दी गई थी 30 मई 1930 को तत्कालीन शासक सुदर्शन शाह के सेनापति दीवान चक्रधर जुयाल द्वारा जनता पर थोपे गए वनाधिकार संरक्षण अधिनियम के संबंध में बैठक कर रहे निहत्थे ग्रामीणों को गोलियों से भून दिया गया था । आज की श्रंद्धाजलि सभा में गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह पंवार ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलाडी के शहीदों से हमे एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। आज की सभा में नारसन ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिराम लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह पूर्व मंत्री रविंद्र रोड कुलदीप सैनी शिवकुमार पाल मनोज चंद्र सुनील पाल तबस्सुम ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार भवनेश पाल शरद सैनी मुकेश रतूड़ी आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news