भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा द्वारा गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रूड़की ने वर्ष 2025-26 के पहले सेवा प्रकल्प के रूप में एक प्रेरणादायक गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर शाखा के लगभग 50 सदस्यों ने गौमाता की पूजा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

गौशाला में सभी सदस्यों ने मिलकर गायों को हरा चारा एवं गरम बना स्वादिष्ट दलिया खिलाया। गायों के साथ बिताया गया यह समय न केवल सेवा से भरा हुआ था, बल्कि आत्मिक संतोष से भी भरपूर रहा। सदस्यों ने गौमाता की सेवा को अपना सौभाग्य माना और पूरे मनोयोग से इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए स्वादिष्ट नाश्ते का आयोजन भी किया गया, जिसने इस सेवा कार्यक्रम को और भी मधुर बना दिया।

इस पुण्य कार्य के लिए गायों के चारे की संपूर्ण व्यवस्था अनिल सिंघल द्वारा प्रायोजित की गई, जिनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

वर्ष की इस प्रथम सेवा गतिविधि ने एक अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक आरंभ प्रदान किया। सभी सदस्यों जिसमे अध्यक्ष शशी कीर, सचिव निधि शांडिल्य कोषाध्यक्ष संजय सिंघल, संरक्षक सतेंद्र गुप्ता, अनिल जैन, आशा चंद्र, मनोज अग्रवाल, पंकज गर्ग , सावित्री मंगला , वीणा गुप्ता , पूजा गुप्ता आदि ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया और आने वाले प्रकल्पों के लिए ऊर्जा और उत्साह प्राप्त किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news