Latest Update

*सैनी कांवड़ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न — 14 जुलाई से हरिद्वार-दिल्ली बाईपास पर लगेगा सेवा शिविर और भंडारा* 

सोलह वर्षों से निरंतर समाजसेवा में संलग्न सैनी कांवड़ सेवा समिति इस वर्ष भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के लिए भव्य सेवा शिविर एवं निःशुल्क भंडारा आयोजित करेगी। समिति की बैठक आज राज टायर, समिति कार्यालय, सैनी पूरम, शेरपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी सेवा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

भंडारे का आयोजन इस वर्ष “भी गत वर्ष की भांति हरिद्वार-दिल्ली बाईपास मार्ग पर, ढडेढ़ी गांव के निकट” किया जाएगा, जिसका प्रारम्भ 14 जुलाई 2025 से आरंभ होगा। और शिवरात्रि से एक दिवस पूर्व तक चलेगा इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों को *प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार*,* 

*सुबह,दोपहर, शाम, रात्रि निरंतर भोजन, फल-प्रसाद वितरण,पेयजल एवं स्नान* *विश्राम एवं छाया की समुचित व्यवस्था* निशुल्क प्रदान की जायेगी

बैठक का संचालन डॉ. नवीन सैनी (शिक्षक) ने किया। बैठक में गत वर्ष की आय-व्यय का विवरण समिति की ओर से श्री मनोज सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा और पारदर्शिता की भावना को महत्व देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

विचार विमर्श के दौरान कई सदस्यों ने अपने सुझाव और भावनाएँ व्यक्त कीं:

डॉ. नाथीराम सैनी ने सेवा को निरंतरता और निष्ठा से करने पर बल दिया।

आलोक राज सैनी ने आयोजन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।

संजय सैनी ने कहा कि यह सेवा समिति की एकता और त्याग का प्रतीक है।

श्यामवीर सैनी (राज्य मंत्री) ने समिति को सामाजिक सौहार्द का उदाहरण बताया।

श्रीमती उर्वी सैनी ने महिला सहभागिता पर बल देते हुए ‘उकी टीम’ की सक्रियता की सराहना की।

सुश्री रोमा सैनी ने पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में देशबन्धु सैनी,श्यामवीर सैनी (राज्य मंत्री),डॉ. नाथीराम सैनी,सतीश सैनी (शिक्षक),राजेन्द्र सैनी (शिक्षक),आलोक राज सैनी,प्रवीण सैनी,अशोक सैनी, संजय सैनी(क्वाड्रा),कुलदीप सैनी,संजीव (चेयरमैन जी),श्री सुभाष सैनी (छुटमलपुर) एवं उनकी

टीम,श्रीमती उर्वी सैनी,सुश्री रोमा सैनी, सौ सिंह सैनी, कुलदीप सैनी,सुभाष सैनी, वेद प्रकाश सैनी,सुनील सैनी, अशोक सैनी सतीश सैनी,प्रवीण सैनी, धर्मवीर सैनी,आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news