
कल ऋषिकेश में आयोजित प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन की त्रैमासिक बैठक में रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा के नेतृत्व में जाकर भाग लिया ।
प्रांतीय बैठक में उत्तराखंड के 16 नगरों की एसोसियेशन के सैकड़ो सदस्यों ने प्रतिभाग किया।जिसमें रुड़की से अध्यक्ष मानेंद्र सजवान, सलाहकार संजीव आहूजा, महामंत्री सुशील गुलाटी और प्रेस प्रवक्ता विनोद मित्तल ने भाग लिया ।

सुशील गुलाटी जी ने ई कॉमर्स एवं क्विक कॉमर्स के द्वारा की जा रही डीप डिस्काउंटिंग को लेकर चिंता व्यक्त की ।
प्रांतीय बैठक में आज राष्ट्रीय संगठन के बड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।उनके द्वारा उत्तराखण्ड के प्रांतीय महासचिव श्री नितिन शर्मा जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एग्जीक्यूटिव सदस्य का दायित्व दिये जाने की घोषणा की गई ।
नितिन शर्मा जी ने प्रांत की विभिन्न एसोसियेशन के सदस्यों के कुछ कंपनियों के साथ चल रहे विवाद जो कि हम प्रांतीय स्तर पर नहीं सुलझा पा रहे थे वह उन्होंने वहां उच्च स्तरीय समिति के सामने रखे । उन्होंने हमें पूर्ण आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का हल जल्द से जल्द कर दिया जाएगा ।
ऋषिकेश एसोसियेशन ने बैठक में बाहर से आए हुए अतिथियों को गीता व गंगाजल देकर सम्मानित किया।






