Latest Update

‘मुझे सालों से पता था..’ पूर्व मुख्य पुजारी के खुलासे के बाद हिल गई सरकार, घिनौने राज से उठाया पर्दा!

दक्षिण भारत का मशहूर तिरुपति मंदिर में लड्डू को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान नए नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इसको लेकर विवाद तब शुरु हुआ था जब प्रसादम बनाने के लिए घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने की खबर का खुलासा हुआ था।इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। लेकिन अब तिरुमाला तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु (Raman Deekshathalu) ने एक ऐसा बयान दे डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।उन्होने खुलासा करते हुए कहा है कि, वो इस बात को कई साल पहले से जानते थे। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा है कि लोगों की आस्था के खिलाफ ये काम करके इन लोगों ने पाप किया है। अब उनका ये बयान चर्चा में है।

क्या बोले पुजारी?

तिरुमाला तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी का नाम रमण दीक्षाथलु है और वो अक्सर खबरों में रहते हैँ। मीडिया से बात करते हुए उन्होने खुलासा किया कि, “सालों पहले मैने इस लड्डू को बनाने में इस्तेमाल हो रहे घी में मिलावट को देखा था। इसको लेकर मैने संबंधित अधिकारियों और देवस्थानम के प्रमुख के समक्ष के सामने कंपलेन भी की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।” उन्होने आगे कहा कि, “जो नई सरकार सत्ता में आई उसने वादा किया था इन सभी चीजों को दुरुस्त कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे सरकारी डेयरियों से घी खरीदते थे और उसी घी से इसे तैयार करते थे। पिछले 5 वर्षों से तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी (Animal Fat) और मछली का तेल (Fish Oil) मिलाने का महापाप कर रहे हैं। अब हमको ये तय करना पड़ेगा कि महापाप अब ना हो।”क्या बोले पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इस मामले में खुलकर बोल रहे हैं। उन्होने तो सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक गठन बनाने की मांग भी कर डाली है। देखने वाली बात होगी कि पुजारी के इस खुलासे के बाद सरकार क्या फैसला लेती है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News