Latest Update

नारी सुरक्षा सम्मान अधिकार और विकास पर हुई चर्चाl महिला डेयरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध संघ शिकारपुर मै अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रमोद चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया।


नारी सुरक्षा सम्मान अधिकार और विकास पर हुई चर्चाl
महिला डेयरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध संघ शिकारपुर मै अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रमोद चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें शिक्षा चिकित्सा सामाजिक क्षेत्र के महिला विशेषज्ञ द्वारा अपने विचार रखते हुए लोकपाल हरिद्वार मिथिलेश तोमर द्वारा कहा गया की आज महिला प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त हुई है महिलाओं की विकास गति धीमी नहीं पढ़नी चाहिए lजिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंजना सैनी द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं नियम बनाए जाने के बाद भी महिलाएं उनका पूरा लाभ नहीं उठा पा रही हैl महिला को जागृत होना पड़ेगाl डॉक्टर सरस्वती पुंडीर महिला उपाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार द्वारा कहा गया कि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा ,समाज है शिक्षा मनुष्य का तीसरा नेत्र हैl शिक्षा के द्वारा महिला अपना सर्वांगीण विकास कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है lयदि एक लड़की शिक्षित हो जाती है तो दो परिवार शिक्षित हो जाते हैं lप्रकृति, शक्ति, ममता, माया, तपस्या, क्षमा ,आराधना की प्रतीक है वह विभिन्न रूपों में बेटी, बहन ,बहू ,मां , सांस के दायित्व का निर्वाह करते समय अपने महिला गनो गुना को नहीं भूलना चाहिए आज के बच्चे ही कल के भारत भाग्य विधाता हैl इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिएl भारतीय संस्कृति नारी प्रधान है अपनी संस्कृति से कटने के कारण ही देश में महिलाओं की यह स्थिति हुई हुई हैl डॉ प्रतिभा मधुकर द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के टिप बताएं अनीता द्वारा महिला डेयरी विकास की योजनाओं की जानकारी दी प्रधान प्रबंधक सक्षम श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के लिए दुग्ध व्यवसाय पर बलदियाl अध्यक्ष उद्बोधन में प्रमोद चौहान द्वारा कहा गया की सरकार द्वारा चलाई गई में कल्याणकारी योजनाओं को लेने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगाl इस अवसर पर दुग्ध संघ बोर्ड की निदेशक सुषमा, निर्मला ,मुन्नी देवी, को अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया lकार्यक्रम में मुख्य रूप से शगुन, निशा, प्रियंका ,परी ,खुशी ,रिपन, राजकुमारी ,कृष्णा, सुषमा, सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीl

सहदेव सिंह पुंडीर
दुग्ध निरीक्षक

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News