भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में विधायक ममता राकेश ने किया इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन, कहा-नहीं थमने दी जाएगी विकास की रफ्तार

भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी। उत्तराखंड में विकास के मामलों में प्रथम विधानसभा रखने का उन्होंने संकल्प लिया है।रविवार को भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में विधायक ममता राकेश ने इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। दिन-प्रतिदिन विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए जा रहे हैं। कहा कि जनता की समस्याओं के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। एक फोन पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अमित कुमार, योगेश, मोहकम सभासद, टिंकू डीलर, मनोज, पंकज कुमार, सीताराम सिंह, अंकित, बबलू, सतवीर, अनुराग आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news