जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन को किया जाएगा जागरूक

रुड़की। आज भारतीय जनता पार्टी रूडकी पश्चिम मंडल द्वारा दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ जनसंपर्क किया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान आज से लेकर 14 जनवरी तक चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए गणेशपुर में दीवार लेखन कर एक बार फिर से भाजपा सरकार और कमल का फूल बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत तोमर ने कहा कार्यकर्ता आम जनों तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है। तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है आने वाले दिनों में और भी ऐसी योजनाएं भारत सरकार एवं राज्य सरकार चलाने वाली है। जिससे समाज के अंतिम छौर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति 

 जिला महामंत्री अरविंद गौतम पार्षद कुलदीप तोमर अमित प्रजापति सुशील पंडित सहदेव सिंह हरि मोहन गुप्ता अफजल अली संदीप दुबे विकास बंसल सतीश सैनी कृष्णपाल तोमर अजीत चौधरी शोभित रमेश पाल मांगेरामपाल आदि लोग उपस्थित थे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news