Latest Update

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि उत्तराखंड ने सरकार से मांग की माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न मिले व 3 जनवरी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि ०उत्तराखंड के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राजीव कुमार सैनी ने की । संचालन प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न मिले व 3 जनवरी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

 

व शहर में माता सावित्रीबाई फुले के नाम से पार्क व चौराहे का नामकरण किया जाए।। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गाना सलाहकार समिति श्यामवीर सैनी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे की माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न मिले ।और शहर में उनके नाम से पार्क व चौराहे नामकरण किया जाए।। भाजपा के रुड़की जिले के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कार्यक्रम में आकर माता सावित्रीबाई फुले के नाम से पार्क व उनकॊ भारत रत्न मिले व सरकारी अवकाश घोषित किया जाए ।ऐसा सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया ।।युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी (टीटू) ने कहा कि। माता सावित्रीबाई फुले सर्व समाज की माता थी ।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी । अगर सरकार माता सावित्रीबाई को भारत रत्न नहीं देती तो आगामी लोकसभा चुनाव में परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। महिला प्रदेश अध्यक्ष ऱोमा सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया जाए ।।ऐसा आवाहन किया । व सरकार माता सावित्रीबाई फुले को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में उनके चित्र को सरकारी ऑफिस में अनिवार्य रूप से लगवाया जाए।।युवा प्रदेश महासचिव आदेश सैनी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालयों में माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा लगाई जाए। और सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती को मनाया जाए। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि 21 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले के अधिकारों को मनवाने के लिए एक भव्य रैली शहर में निकाली जाएगी । अगर सरकार तब भी जागी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सदस्य सत्येंद्र सैनी ,राममिलन मौर्य, डॉ बी एल कुशवाह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद सिंह सैनी, रविंद्र सैनी, इश्क लाल सैनी, डॉ अरविंद सैनी, गान्ना समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह सैनी, समय सिंह सैनी, हरिद्वार जिले के जिला अध्यक्ष इंजीनियर बीपी सिंह सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनूप सैनी, हेमंत कुमार सैनी, सोॏसिंह सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, महिला जिला अध्यक्ष राखी सैनी, पूनम सैनी, सोनिया सैनी, पुष्पा सैनी, मंजू सैनी, रीना सैनी, तुलसीराम मौर्य, राममिलन मौर्य, मलखान सिंह सैनी, जल सिंह वर्मा, प्रेमचंद सैनी, श्यामवीर सिंह सैनी, विजयपाल सैनी, राहुल सैनी, मनीष सैनी, आशीष सैनी, परविंदर सैनी, डॉक्टर अशोक पुंडीर, नाथू सिंह सैनी, अनुज सैनी, विपिन सैनी, दीपक सैनी, विकास सैनी, उज्जवल सैनी, कुलदीप सैनी, गगन सैनी, विपिन सैनी, आदि काफी संख्या में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती में सभी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज