Latest Update

विप्र फाउंडेशन उत्तराखंड एवं उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा संयुक्त रूप से पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर किया गया माल्यार्पण

पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के शुभ अवसर पर विप्र फाऊंडेशन उत्तराखंड एवं उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया विप्र फाउंडेशन उत्तराखंड एवं उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि हम सभी को पंडित मदन मोहन मालवीय जी के कदमों पर पर चलना चाहिए उन्होंने समाज के उत्थान के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है जो कि हमारे समाज के लिए गौरव की बात है प्रदेश महामंत्री अश्वनी भारद्वाज जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा समाज के लिए किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके कार्यों को भी याद किया गया इस अवसर पर पदम शर्मा सुखपाल शर्मा डॉ सुजीत शर्मा नितिन शर्मा जंग बहादुर शर्मा राजकुमार शर्मा राहुल शर्मा अक्षत शर्मा अमित शर्मा जयदेव शर्मा एडवोकेट अभिनव पाराशर गौरव शर्मा मुकेश शर्मा सहित अनेक अन्य व्यक्ति मौजूद रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news