Latest Update

आज आवास विकास स्थित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के आवास पर सुशासन दिव्स के रूप में स्व. वाजपेयी जी का जन्मदिन हर्सोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने अटल जी के राजनीतिक जीवन, सामाजिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा काव्य पाठ भी किया। उन्होंने कहा कि यदि हम एक भी बात अटल जी के जीवन से सीख ले, तो हमारा कल्याण हो सकता है। वहीं अभिनंदन कुमार सैनी, डॉक्टर परमिंदर सैनी, मनीष श्रीवास्तव, अशोक आर्य, महेंद्र पाल, वीर पाल सैनी, डॉक्टर नाथीराम सैनी, जमीर हसन अंसारी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने अटल जी के बारे में विचार व्यक्त करते हुए काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बीएल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अर्जुन कुमार गुप्ता, जिला आईटी प्रमुख सुशील रावत, केएल गुप्ता, आकाश गौतम, अरुण मित्तल, डीपी सिंह, सुधीर चौधरी, मदन सिंह बिष्ट, अनुज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, वीरमति देवी, धर्म सिंह सैनी, इंजीनियर एचएस सैनी, विमल सैनी, डॉक्टर बीके अरोरा, सुजाता अरोड़ा, मेघराज, मनोज अग्रवाल, अमित प्रजापति, राजेंद्र कुमार सैनी, सुशील रावत, कुनाल सचदेवा, दिनेश बडोला, संतोष सिंह रावत, श्री चंद, अनुज आत्रेय, वीरेंद्र सिंह सैनी एवं इंजीनियर दुष्यंत सैनी ने भी अटल जी के विषय में रोचक एवं सामाजिक तथा राजनीतिक प्रसंग सुनाए।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news