Latest Update

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी पुनः विस्तार , व्यापारी हित में होंगे लगातार कार्य- नवीन वर्मा* 

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश इकाई ने कार्यकारिणी के शपथग्रहण से पूर्व एक बार फिर से विस्तार किया गया है ।प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा एवं संरक्षक श्री अनिल गोयल जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल की सहमति पर संगठन में कुछ और रिक्त पदों को भरा है।

प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में प्रदेश के उपाध्यक्ष पद हेतु संगठन के वरिष्ठ सहयोगी श्री कृष्ण कुमार सिंघल ऋषिकेश एवं श्री दिनेश डोभाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और श्री विशाल गुप्ता देहरादून को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है।

साथ ही, अश्वनी छावड़ा को कुमाऊं प्रभारी,सुरेश कुमार बिष्ट को गढ़वाल प्रभारी, गुलशन छावड़ा को अनुशासन प्रभारी,रावैल सिंह आनन्द को चुनाव प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है ।दिनांक 25 दिसंबर को सायं 4 बजे काशीपुर में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह होना सुनिश्चित हुआ है सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण हेतु काशीपुर आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news