Latest Update

Rashifal 07 June 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal,आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  

ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको नौकरी मे कोई समस्या चल रही थी, तो आप किसी दूसरे के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। पिताजी की सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी तालमेल बनाकर चलें। परिवार का सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागरूक हो सकती है। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच सकते है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति आप आसानी से कर पाएंगे।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने कामों को समय से पूरा न करके अधिकारियों से डांट खा सकते हैं। यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपसे परिवार का कोई सदस्य नाराज चल रहा था, तो वह नाराजगी भी दूर हो सकती है। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी नए मकान की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी संतान आपसे कोई ऐसी बात बोल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर रहने वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम करते हैं, उनको आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आप यदि किसी टेंशन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको किसी पैतृक प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में अच्छा खासा खर्च करेंगे और किसी गरीब

की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे, लेकिन आपको थोड़ा खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में भी थोड़ा सोच समझ कर बढ़ें। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के यदि विवाह के बात चल रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज